स्कॉर्पियो के धक्के से मोटरसाइकिल सवार बेहद गंभीर !

बेल्थरारोड। सोनौली-बलिया राजमार्ग पर उभांव मोड़ के पास शुक्रवार की शाम स्कॉर्पियो के टक्कर से दो बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। आनन-फानन में घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सीयर पहुंचाया गया, जहां प्राथमिक इलाज के बाद चिकित्सक ने गंभीर अवस्था की चलते जिला अस्पताल रेफर कर दिया। बताया जाता है कि देवरिया जिले के मईल थाना क्षेत्र के बगहां ग्राम निवासी प्रदीप कुशवाहा (28) और अतुल मिश्र (38) बाइक पर सवार हो सिकंदरपुर की तरफ से देवरिया की ओर जा रहे थे। उभांव मोड़ के पास पीछे से तेज गति की अनियंत्रित स्कार्पियो ने बाइक को टक्कर मार दी, जिससे बाइक सवार दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। उनके सिर, पैर और शरीर के अन्य हिस्सों में गंभीर चोटें आईं। अस्पताल से रेफर होने के बाद मौके पर पहुंचे परिजन घायलों को लेकर बेहतर इलाज के लिए गोरखपुर चले गए। हादसे के बाद स्कॉर्पियो समेत चालक भाग निकला।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *