नए कोरोना वायरस से निपटने के लिए मॉकड्रिल रिहर्सल
सीएचसी सीयर एल-1 कोविड़-19 अस्पताल में हुआ रिहर्सल
अधीक्षक के निर्देशन में हुआ रिहर्सल


बिल्थरारोड / उत्तर प्रदेश शासन के निर्देश पर पूरे प्रदेश के अंदर एक साथ में नए कोरोना वायरस से निपटने के लिए मॉकड्रिल रिहर्सल मगलवार की प्रातः 10 बजे सभी कोविड-19 अस्पतालो पर चलाया गया। जिसके क्रम बलिया जिले के सीएचसी सीयर एल-1 कोविड़ -19 अस्पताल में अधीक्षक डा. राकेश सिंह के निर्देशन में स्वास्थ्य कर्मियों द्वारा भी रिहर्सल किया गया।
यह रिहर्सल देख अस्पताल में मौजूद रोगियों तथा आमजन के बीच चर्चा का विषय बना रहा।
इस मॉकड्रिल रिहर्सल में अस्पताल के मुख्य द्वार से कोविड प्रभावित मरीज एम्बुलेंस से अस्पताल के अन्दर प्रवेश किया। जिसे कोराना वारियर्स के द्वारा व्हील चेयर द्वारा आईसीयू में भर्ती किया गया। और गाइड लाइन के अनुसार उपचार शुरू किए जाने का सफल प्रयोग किया गया।
अधीक्षक राकेश सिंह ने इस सफल प्रयोग पर अपनी तैयारी की चर्चा में बताया कि प्रशासनिक स्तर से उनके इस कोविड-19 के अस्पताल में नए कोविड के मरीजों के उपचार हेतु 30 बेड, 2 आई सी यू बेड, व्हील चेयर, आक्सीजन प्लांट से पाइप लाइन द्वारा सभी बेड पर आक्सीजन आपूर्ति की व्यवस्था, मास्क, पी पी ई कीट, हैंड सेंटाइजर, विपरित परिस्थितियों से निबटने के लिए आक्सीजन सिलेण्डर की पर्याप्त व्यवस्था है।
इस रिहर्सल में डा. एल.सी. शर्मा, प्रमोद कुमार एच एस/एचईओ, विनीत कुमार स्टाप नर्स, कृष्ण कुमार चौहान फार्मासिस्ट, सुशील कुमार एल टी, आशीष यादव बीसीपीएम, आनन्द साहनी बैम, त्रिपुरारी शर्मा डाटा आपरेटर, वार्ड ब्वाय चंद्रभान यादव, महेन्द्र तिवारी, राजू आदि स्वास्थ्यकर्मी शामिल रहे।
