युवक पर बाइक सवार बदमाशो ने झोंकी फायरिंग, हुए फरार ,कंधे के पास लगी गोली, मऊ में चल रहा इलाज

बिल्थरारोड।भीमपुरा थाना क्षेत्र के भीमपुरा- कसेसर मार्ग पर तेज रफ्तार बाइक सवार बदमाशों ने संजय यादव (25) पर फायरिंग झोंक दी और फरार हो गए। संजय को कंधे के पास गोली लगी है। जिसे इलाज के लिए मऊ अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां उसकी हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है। घटना के समय रविवार की रात नौ बजे के आसपास संजय अपने गांव के ही संदेश यादव के साथ कसेसर बाजार से वापस बाइक से टिकुलिया गांव अपने घर जा रहे थे। इस बीच बाइक सवार बदमाशों ने पीछा किया और उन पर दो फायर झोंका। एक गोली से वे बच गए लेकिन दूसरी गोली कंधे में लगी। जिससे अनियंत्रित बाइक सड़क किनारे पलट गई और बदमाश निकल भागे। सूचना मिलते ही रात में ही रसड़ा सीओ मो. फहीम कुरैशी और भीमपुरा थाना प्रभारी बिंद कुमार मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने तत्काल नाकाबंदी किया लेकिन सफलता नहीं मिल सकी। इधर घटना के बाद से ही परिजनों में दहशत व्याप्त है। घटना का कारण अभी स्पष्ट नहीं हो सका है। लेकिन घायल के अनुसार सुबह से पुलिस द्वारा छानबीन की जा रही थी।
