ताड़ के पेड़ से गिरकर अधेड़ की मौत!

बिल्थरारोड / उभांव थाना क्षेत्र के ससना बहादुरपुर गांव में शुक्रवार की शाम ताड़ के पेड़ से ताड़ी उतारते समय अधेड़ जमीन पर गिर गया, जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई। मौत की खबर से परिवार में कोहराम मच गया। बताया जाता है कि ससना बहादुरपुर गांव निवासी 58 वर्षीय सरेमा प्रसाद पासी ताड़ के पेड़ पर ताड़ी उतारने के लिए चढ़ा हुआ था। इस दौरान वह असंतुलित होकर अचानक नीचे गिर पड़ा। नीचे गिरने के थोड़ी देर के बाद उसके प्राण- पखेरू उड़ गए। दाह संस्कार तुर्तीपर के सरयू तट पर किया गया। प्रधान प्रतिनिधि बाऊल यादव ने शोक संतप्त परिवार की प्रति संवेदना प्रकट की।
