खसरा और रुबेला को अभियान चलाकर टीकाकरण करके जड़ से समाप्त करना है

बिल्थरारोड। विश्व स्वास्थ्य संगठन अंतर्गत भारत सरकार द्वारा रोगों से बचाव हेतु टीकाकरण से सम्बंधित चलाये जा रहे अभियान के तहत सोमवार को सीएचसी सीयर पर अधीक्षक डॉ राकेश कुमार सिंह की अध्यक्षता में एसएमओ डॉ शांता घटक द्वारा एएनएम को खसरा एवं रुबेला से सम्बंधित रोगों से बचाव हेतु टीकाकरण और लक्षण से सम्बंधित जानकारी दी गयी।इस अवसर पर एसएमओ डॉ शांता घटक ने एएनएम को रुबेला से सम्बंधित जानकारी देते हुए बताया कि रुबेला का सामान्य लक्षण बुखार के साथ शरीर पर लाल चकते या दाने निकल आना  खसरा और रुबेला का लक्षण है। सम्बंधित एएनएम गावो में घर – घर जाकर पता लगाएं। रुबेला गर्भवती महिलाओं को  होने पर बच्चे अपंग पैदा होते है। सरकार द्वारा एक अभियान चलाकर टीकाकरण करके जड़ से समाप्त करना है। सीनियर फील्ड मॉनिटर सौरभ राय ने भी खसरा और रुबेला के बारे में विस्तार से बताया। वही सीएचसी अधीक्षक डॉ राकेश कुमार सिंह ने कहा कि एएनएम  अपने अपने गावो में जाकर इस तरह के लक्षण वाले व्यक्ति को सीएचसी पर  हमारे यहाँ भेजे उसका जांच होगा । लक्षण पाए जाने पर उसका इलाज होगा। इस मौके पर महिला चिकित्साधिकारी डॉ पूजा सिंह, ब्लाक मॉनिटर मनोज कुमार, डॉ आरडी सिंह,  विष्णु दुबे सहित सभी एएनएम और कर्मचारी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *