मऊ मधुबन के सपा नेता को बदमाशों ने लाठी डंडे से किया गंभीर रूप से घायल

बिल्थरारोड / मऊ जनपद के मधुबन के सपा नेता चंद्रकांत मौर्य पर बदमाशों ने बेल्थरारोड में हमला कर दिया। जिससे वे गंभीर रूप से जख्मी हो गए। हमले के बाद क्षेत्र में हड़कंप मच गया। जिन्हें उपचार के लिए सीयर सीएचसी अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां तत्काल सपा नेताओं की भीड़ जुट गई। उभांव पुलिस ने भी मौके पर पहुंच कर घटना की जानकारी ली। हमलावरों ने उभांव थाना के तरछापार नहर के पास रविवार की देर रात मधुबन सपा नेता चंद्रकांत मौर्य (55) को घेर लिया और लाठी डंडे से पीटकर जख्मी कर दिया। हमलावर चार बाइक पर करीब 12 की संख्या में थे और लाठी डंडे हॉकी से लैस थे। घटना के समय चंद्रकांत मौर्य अपने गांव के शशि मौर्य के साथ वापस घर जा रहे थे। इस बीच बदमाशों ने उन्हें घेर लिया और बाइक से खींच कर उन्हें लाठी डंडे से पीटकर अधमरा कर दिया। उन्हें सर में गंभीर चोटें आई है। घटना को अंजाम देने के बाद सभी हमलावर निकल भाग जाने में सफल हो गए। हमले का कारण भूमि विवाद बताया जा रहा है। सपा नेता पर हमले की सूचना मिलते ही अस्पताल में सपा नेता आद्यशंकर यादव, रुद्रप्रताप यादव, अंगद यादव, सोनू यादव समेत अनेक सपा नेताओं की भीड़ लग गई। चौकी इंचार्ज देवेंद्र और उभांव थाना की पुलिस ने घायल से घटना की जानकारी ली और कार्रवाई का भरोसा दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *