समूह के माध्यम से आत्म निर्भर होंगी समाज की निराश्रित महिलाएं-मधुछंदा सिंह
निराश्रित महिलाओं को आत्म निर्भर बनाने की सरकार की लाभकारी योजना
59 निराश्रित महिलाओं को बीडीओ ने वितरित किया पिंक रंग की साड़ी
बेल्थरा रोड। खंड विकास अधिकारी सीयर मधु छंदा सिंह ने ब्लाक परिसर में आज रविवार को समूह से जुड़ी 59 निराश्रित महिलाओं को पिंक रंग की साड़ी प्रदान किया। कहा कि समूह के माध्यम से समाज की निराश्रित ये महिलाएं आत्म निर्भर होंगी।
उन्होंने सवालों के उत्तर में कहा कि शासन तथा जिलाधिकारी श्रीमती सौम्या अग्रवाल के निर्देश पर निराश्रित महिलाओं को रोजगार परक तथा आत्मनिर्भर बनाने की दृष्टि से विभिन्न समूहों से उन्हें जोड़ा गया है। उन्हें रोजगार दिए जाने हेतु पहले से उनकी अपेक्षा के अनुरूप फार्म भरवाया जा चुका है, समय आने पर उन्हें सभी सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएगी। सरकार की यह लाभकारी योजना निराश्रित महिलाओं आत्मनिर्भर बनाने के लिए चला गया है, ताकि अपने परिवार का स्वाभिमान के साथ भरण पोषण कर सकें दूसरी तरफ समूह के अपने क्रियाकलापों को भी बल मिलेगा।
इस मौके पर विकास खण्ड सीयर के सहायक विकास अधिकारी राजेश यादव, सहायक विकास अधिकारी आई एस बी मृत्युंजय राय, वरिष्ठ सहायक दया शंकर राय, ग्राम पंचायत सचिवों में सविता देवी, राज कुमार, प्रशांत कुमार यादव, संतोष कुमार यादव, श्याम प्रसाद, संजय कुमार, विनोद कुमार गुप्ता, मनोज वर्मा आदि मौजूद रहे।


