पुस्तकालय सहायक अभिनव यादव का निधन, डीएवी इंटर कॉलेज में छाया मातम


बिल्थरारोड (बलिया)
डीएवी इंटर कॉलेज बिल्थरारोड में पुस्तकालय सहायक पद पर कार्यरत अभिनव यादव (45 वर्ष) का शनिवार की रात इलाज के दौरान निधन हो गया।
वे ग्राम पलिया के निवासी थे और पिछले कुछ समय से गंभीर बीमारी से ग्रसित चल रहे थे।

शनिवार की रात अचानक तबीयत बिगड़ने पर परिजन उन्हें मऊ स्थित एक निजी अस्पताल ले गए, जहाँ इलाज के दौरान उन्होंने अंतिम सांस ली।

स्वभाव से मिलनसार और कर्तव्यनिष्ठ माने जाने वाले अभिनव यादव अपने पीछे पत्नी व दो बच्चों को छोड़ गए हैं।
उनके निधन की सूचना मिलते ही डीएवी इंटर कॉलेज परिसर में शोक की लहर दौड़ गई।
शिक्षक व कर्मचारीगण स्तब्ध रह गए।

रविवार की सुबह से ही क्षेत्र के लोग और विद्यालय परिवार के सदस्य पलिया स्थित उनके आवास पर पहुंचकर परिजनों को सांत्वना दे रहे हैं।
विद्यालय प्रबंधन ने शोक व्यक्त करते हुए कहा कि —
“अभिनव यादव एक सरल स्वभाव और मेहनती कर्मचारी थे, उनका निधन शिक्षा जगत के लिए अपूरणीय क्षति है।”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *