क्षेत्र के शिवपुर मठिया में चल रहे रामलीला में रावण जन्म, कुम्भकरण वरदान का मंचन देख लीला प्रेमी मंत्रमुग्ध हो गए
बिल्थरारोड। क्षेत्र के ग्रामसभा सीसैण्ड कला के शिवपुर मठिया गांव में हर साल की भांति शिव शक्ति रामलीला कमेटी शिवपुर मठिया सिसयंड कला द्वार रामलीला कार्यक्रम दूसरा दिन चला रामलीला के दूसरे दिन मंगलवार रात्रि में रावण जन्म कुंभकरण का वरदान लीला का जीवंत मंचन किया गया। जिसे देख लीला प्रेमी मंत्रमुग्ध हो गए।रामलीला का शुभारंभ नगर पंचायत बेल्थरा वार्ड नंबर 3 से सभासद व प्रख्यात मिमिक्री आर्टिस्ट निलेश दीपू व व्यापारी किशन वर्मा, विनय वर्मा, आशुतोष, रंजीत, इरफान ने सामूहिक रूप से फीता काटकर किया। इस अवसर पर सभासद निलेश दीपू ने कहा कि आज के दौर में सोशल मीडिया का जमाना है उसके बावजूद भी ग्रामीणों द्वारा इतनी सुंदर रामलीला हर साल की जाती है यह बहुत ही सराहनीय है ।हम सभी लोगों को भगवान श्री राम जी के आदर्शों पर चलना चाहिए। उन्होंने अपने मिमिक्री से सभी का मन मोह लिया। इस मौके पर अध्यक्ष तेज बहादुर शर्मा, उपाध्यक्ष शिव कुमार गुप्ता, कोषाध्यक्ष संतुष्ट ठाकुर व सोनू पटेल,निर्देशक रामधनी गुप्ता, सदस्य महात्मा सिंह, जयचंद ठाकुर,संतोष ठाकुर,रामाशीष पटेल,लल्लन शर्मा,सुनील, बुद्धि राम,मनोज पटेल,राजनाथ, अमित सिंह, , कृष्णा पटेल, सूरज मन्नू मौर्या , नीरज,पप्पू गुप्ता, रविंद्र ठाकुर, मृत्युंजय सिंह, चंद्रसेन गुप्ता ,सूरज गुप्ता आदि मौजूद रहे




