स्व0 शारदानन्द अंचल जी अपने जीवन मे कभी सिद्धान्तो से समझौता नही किया- मोहम्मद रिजवी

बिल्थरारोड। स्व0 शारदानन्द अंचल जी का जीवन संघर्षो का दस्तावेज था। उन्होने अपने जीवन मे कभी सिद्धान्तो से समझौता नही किया। उक्त बातें प्रदेश के पूर्व मंत्री/ विधायक मोहम्मद जियाऊदीन रिजवी देवराज इण्टर कालेज पशुहारी के प्रांगण मे गुरुवार को स्व0 अंचल के चौदहवीं पुण्यतिथि के मौके पर आयोजित समारोह को बतौर मुख्य अतिथि के रूप में बोल रहे थे।कार्यक्रम का शुभारम्भ विद्यालय प्रांगण में स्थापित स्व0 अंचल जी के आदमकद प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर किया गया। सलेमपुर लोकसभा के सपा प्रत्याशी पूर्व सांसद रमाशंकर राजभर ने कहा कि स्व0 अंचल जी ने पुर्वान्चल समेत अन्य प्रदेशों में समाजवादी पार्टी को खड़ा करने का काम किया जो आज फलफूल रहा है। वे गरीबो, असहायों की लड़ाई जीवन पर्यन्त लड़ते रहे । उन्होने स्व0 अंचल जी को श्रद्धा सुमन अर्पित करते हुए उनके पदचिन्हो पर चलने का संकल्प लिया। पूर्व जिलाध्यक्ष आद्याशंकर यादव ने कहा कि स्व0 अंचल जी गरीबो के मसीहा थे। आज हम लोगो को उनकी कमी खल रही है। स्व0 अंचल जी को दलितो, शोषितो, पिड़ितो की आवाज बताते हुए कहा कि समाजवादी आन्दोलन का पुरोधा थे। उनके पद चिन्हों पर चलकर समाजवादी आन्दोलन को और तेज किया जा सकता है।वक्ताओं ने जनता से सलेमपुर लोकसभा से सपा प्रत्याशी रमाशंकर राजभर को 1 जून को होने वाले चुनाव में अधिक से अधिक मत देंकर जिताने का अपील किया पुण्यतिथि समारोह को पूर्व ब्लाक प्रमुख सीयर विनय प्रकाश अंचल, पूर्व जिलाध्यक्ष आद्याशंकर यादव, सपा के जिला महासचिव राजन कनौजिया , राजनाथ यादव, चंद्रशेखर सिंह, पूर्व जिलाध्यक्ष यशपाल सिंह, मोहम्मद रब्बानी आदि ने सम्बोधित किया, इस मौके पर सपा के विधानसभा अध्यक्ष शमशाद बासपारी , जिलापंचायत अध्यक्ष आनन्द चौधरी, जिलापंचायत सदस्य दिनेश यादव,जिला पंचायत सदस्य चंद्रभान राम, बब्बन यादव, प्रमोद यादव, देवेन्द्र यादव प्रधान, आनन्द यादव, रामाश्रय यादव पूर्व प्रधान, , गोपाल यादव , बेचू यादव, वीरेन्द्र रामपुरी, जयप्रकाश यादव,रामकेश यादव, वीरेंद्र यादव ,, जनार्दन यादव बड़े बाबू, उमेश यादव ,सिकन्दर यादव, बसन्त यादव आदि मौजूद रहे। पुण्यतिथि समारोह मे आए अतिथियो का कार्यक्रम के संयोजक बैरिया विधायक जयप्रकाश अंचल ने आगन्तुको के प्रति आभार प्रकट किया।कार्यक्रम का संचालन जिला सहकारी बैंक के पूर्व चेयरमैन शम्भूनाथ आचार्य ने किया।
इन्सेट
चौदहवीं पुण्यतिथि समारोह के मौके पर लोकगीत कलाकारो ने गीतो के माध्यम से स्व0 अंचल जी के जीवन पर प्रकाश डाला। इस मौके पर साहबलाल यादव, रामकृपाल यादव, पप्पू पाण्डेय, मंगल यादवआदि कलाकारो ने अपने फन का जादू बिखेरा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *