वर्षों से खस्ताहाल है कुंडैल बहोरवा मार्ग ग्रामीणों की कोई नहीं है सुनने वाला राहगीर परेशान! वहां के दुकानदारों ने क्या कहा आप भी सुने

बिल्थरारोड /

कुण्डैल- बहोरवा मार्ग की स्थिति वर्तमान समय में एकदम बदहाल हो चुकी है। हालत यह है कि सड़क जगह-जगह इतनी टूट चुकी है कि उस पर पैदल चलना दूरुह हो चुका है। सड़क की इस दशा से ग्रामीणों में आक्रोश की स्थिति है।
कुण्डैल
बहोरवां मार्ग पर स्थित गेट पर जब आदर्श ग्राम पंचायत बहोरवां लिखा नजर आता है तो निश्चित रूप से गांव की एक सुन्दर परिकल्पना मन में धर जाती है। परन्तु जब गेट से गांव जाने वाली सड़क पर नजर पड़ती है तो सारी परिकल्पना धूल धूसरित हो जाती है। सड़क की हालत ऐसी कि उस पर वाहन तो क्या पैदल चलना भी मुश्किल है। ग्रामीणों के अनुसार पिछले 20 वर्ष से यह मार्ग बदहाल है। इस बीच कई सरकारें आई व गई पर इसका स्वरुप नहीं बदला। तिरनई गांव निवासी मोती का कहना है कि इस सड़क के चलते बच्चों की शादी भी अटक गई है। कोई लड़की वाला इधर रूख ही नहीं करता है। सबसे खराब स्थिति तो गर्भवती महिलाओं को चिकित्सक के पास ले जाने – आने के दौरान पैदा हो जाती है। सुशील कुमार गुप्त का कहना है कि हम लोगों ने निवर्तमान व पूर्व दोनों विधायकों से सड़क निर्माण के लिए कहा। सड़क पर धान भी उगाया पर 20 वर्ष से सड़क का कोई पुरसाहाल नहीं है। अरशद हिन्दुस्तानी, राजकुमार, नितीश शर्मा सहित अनेक लोगों ने प्रशासन से इस मार्ग को अविलम्ब बनाने की मांग की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *