नगर के वार्ड नम्बर 7 में हौसला बुलन्द चोरों ने एक मकान में चोरी की घटना को अंजाम देते हुए डेढ़ लाख नगदी व लाखो रुपये के आभूषण पर हाथ साफ कर दिया



बिल्थरारोड। स्थानीय नगर के वार्ड नम्बर 7 निवासी कौशल मोदनवाल के घर ताला बन्द माल गायब के तर्ज पर चोरी करने का मामला शनिवार को प्रकाश में आया  है। चोरों ने लाखो रुपये के सोने व चाँदी के आभूषण तथा डेढ़ लाख रुपये नगदी पर हाथ साफ कर दिया। आये दिन हो रहे चोरी की घटनाओं से पुलिस की कार्य प्रणाली पर सवालिया निशान लगने लगा है। और लोगो मे दहशत व्याप्त है।प्राप्त जानकारी के अनुसार वार्ड नम्बर 7 निवासी कामाख्या मिष्ठान भण्डार के संचालक कौशल मोदनवाल  घर मे ताला बंद कर अपने पूरे परिवार के साथ टनकपुर में देवी दर्शन करने गए थे। एक दिन बाद शनिवार के सुबह घर पहुँचने पर मेन गेट का ताला खोलकर अन्दर गए तो बक्से का ताला टूटा हुआ था और समान सब बिखरा हुआ था। यह वाक्या देख उनके परिजनों के पैरों तले जमीन खिसक गई। बक्सा , सूटकेस देखा तो उसमें रखा लगभग लाखो का सोने व चाँदी का आभूषण और  उसमें रखा डेढ़ लाख रुपये नगदी गायब था। सबसे सोचने वाली बात यह है कि आगे में गेट का ताला बन्द ही था तो चोर घर मे अन्दर कैसे चले गए और को सीढ़ी आदि से आने का रास्ता ही नही है। परिजनों व लोगो द्वारा यह आशंका की जा रही है कि चोर  मेन गेट का डुप्लीकेट चाभी बनवाकर ताला खोलकर अन्दर जाकर चोरी की घटना को अंजाम देने के बाद पुनः में गेट बन्द करके मौके से फरार हो गए होंगे। इस घटना की जानकारी मकान मालिक कौशल मोदनवाल द्वारा उभांव पुलिस को दी गयी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुँचकर चोरी की घटना की छानबीन शुरू कर दिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *