इमाम हुसैन और उनके साथियों के कुर्बानी की याद में निकाला गया मातमी ताजिये का जुलूस, वार्ड नम्बर 3 के सभासद द्वारा ताजियेदारो के लिए किया गया था पानी, कोल ड्रिंक की व्यवस्था

बिल्थरारोड। मुस्लिम भाईयों का पर्व मोहर्रम शनिवार को नगर क्षेत्र में कड़े सुरक्षा प्रबंधों के बीच सकुशल संपन्न हो गया। इस मौके पर इमाम हुसैन और उनके साथियों की कुर्बानी की याद में मातमी ताजिया मोहर्रम का जुलूस निकाला गया। जुलूस में या हुसैन के नारों के साथ युवकों ने हैरतअंगेज करतब दिखाए। जिसे देखकर लोग रोमांचित हो गए। इस दौरान नौहा ख्वानी कर इमाम हुसैन को खिराजे अकीदत पेश की गई। नगर के बीचला पोखरा से मातमी माहौल में ताजिया जुलूस निकाला गया, जो विभिन्न स्थानों का भ्रमण कर कर्बला में दफन किया गया। आवायां स्थित कर्बला में करीब दो दर्जन स्थानों के ताजिए दफन किए गए। जबकि क्षेत्र के पशुहारी, शाहपुर अफगा, फरसाटार सहित अन्य गांव में गांव के कर्बला में परंपरागत रूप से ताजिए दफनाए गए। वार्ड नम्बर 3 के सभासद नीलेश दीपू द्वारा हिन्दू – मुस्लिम संकल्प सोसायटी के तहत ताजियेदारो और जुलूस में शामिल युवकों के लिए खुरमा- पानी और कोलड्रिंक की व्यवस्था किया गया था इस मौके पर शमशेर अली, सभासद दानिश आफताब, रानू अहमद, वसीम अहमद, गुफरान, इरफान, भोला अहमद शमीम अहमद, हारुन भाई, मक्की अजीज, किशन,आकाश, विनय, रंजीत, आशुतोष,संतोष गुप्ता,संदीप जायसवाल,देवेंद्र कुमार गुप्त मोहम्मद रशीद, मन्नान आदि की भूमिका सराहनीय रही पूरे कार्यक्रम को सफल बनाने में उभांव इंस्पेक्टर राजीव कुमार मिश्र व सीयर चौकी प्रभारी देवेंद्र कुमार दलबल के साथ शांति व सुरक्षा के लिए मुस्तैद रहे।
