ताइक्वांडो मे ताशु ताइक्वांडो एकेडमी के खिलाडियों को कुल 10 पदक मिले


बिल्थरारोड। नगर के ताशु ताइक्वांडो एकेडमी में प्रशिक्षण कर रहे खिलाड़ियों ने अपने का दिखाया दम ।टूंडला में 8 जून से 10 जून तक आयोजित प्रथम स्वामी विवेकानंद कप नेशनल ताइक्वांडो प्रतियोगिता में बेल्थरारोड से 10 प्रतिभागियों ने प्रतिभाग किया । जिसमे मे फ्रेशर वर्ग में अश्विका सिंह (स्वर्ण पदक) पुत्री मनीष सिंह इमिलिया रोड बिल्थरा रोड बलिया कृष्ण मुरारी पाठक (रजत पदक), हफ़सा ज़मीर (कांस्य पदक), तस्बीह फातिमा (कांस्य पदक), सृष्टि कुशवाहा (कांस्य पदक), वही क्योरुगी इवेंट कैडेट बालिका 41 किलो भार वर्ग मे वैष्णवी गुप्ता (स्वर्ण पदक), कैडेट बालक 49 किलो भार वर्ग में आकाश कुमार (कांस्य पदक), जूनियर बालक 48 किलो भार वर्ग में हसन अहमद (कांस्य पदक) वही 68 किलो भार वर्ग में हम्द शमीम (कांस्य पदक) और पूमसे इवेंट में अबुजर आलम ने (रजत पदक) हासिल किया।
इसका श्रेय टीम कोच उदित राज गुप्ता एवं टीम मैनेजर जुल्फेकार अली और कनीज़ फातिमा को जाता हैं बलिया जिला ताइक्वांडो संघ के सचिव नितेश कुमार तिवारी एवं संघ के अध्यक्ष समीर मौर्य ने टीम को सफलता पाने की अग्रिम शुभकामना देते हुए बच्चो के उज्जवल भविष्य की कामना की और आगे ऐसे ही पदक मिले इसकी कामना करते हुए पुरे जिला ताइक्वांडो संघ के परिवार को बधाई दी।
