खैराखास घाघरा नदी के किनारे रात में पोकलेन से मानक के विपरीत हो रहा है अवैध खनन

बिल्थरारोड। घाघरा नदी के खैराखास में बालू खनन से सम्बंधित ठीकेदार द्वारा नियम के विरुद्ध रात के अंधेरे में मानक की धज्जियां उड़ाते हुए पोकलेन से बालू का खनन किया जा रहा है। जिससे बड़ा गढ्ढा होने से तुर्तीपार – भागलपुर पुल के क्षति होने की संभावना बढ़ गयी है। स्थानीय अधिकारी भी सुधि नही ले रहे है। ज्ञात हो कि जिले के सरहद से देवरिया को जोड़ने वाला तुर्तीपार – भागलपुर पुल से लगभग 250 मीटर दूर खैरा खास में खनन विभाग द्वारा बालू खनन का ठिका स्वीकृति किया गया। किन्तु सम्बंधित ठीकेदार द्वारा सम्बंधित अधिकारियों के मिली भगत से मानक के विपरीत पोकलेन मशीन के माध्यम से घाघरा नदी से रात में बालू का खनन कराया जा रहा है। जिससे नदी के किनारे गहरा गढ्ढा हो गया है ।तुर्तीपार – भागलपुर पुल के पहले से ही क्षतिग्रस्त होने से लगभग 2 वर्ष से मरम्मत का कार्य चल रहा है। लगभग 250 मीटर दूर गहरा गढ्ढा होने से क्षतिग्रस्त पुल के लिए गम्भीर समस्या हो सकती है। इस सम्बंध में जिला खनन अधिकारी से बात किया गया तो उन्होंने बताया कि इसको दिखवा रहे है। मानक के विपरीत खनन मिलने पर करवाई की जायेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *