बेल्थरारोड में तीन के अलावा दर्जनों बिना रजिस्ट्रेशन के खूब फलफूल रहे है होटल, मैरेज हाल , लाज व धर्मशाला

बिल्थरारोड। जिले के एक होटल में युवा जोड़ो द्वारा किए गए आत्महत्या के मामले के बाद होटल, लॉज, धर्मशाला, मैरेज हॉल के रजिस्ट्रेशन को लेकर चर्चा तेज हो गई है। स्थानीय पुलिस की मेहरबानी से बेल्थरारोड में दर्जनो होटल, मैरेज हॉल, लॉज और धर्मशाला बिना किसी रजिस्ट्रेशन के अवैध तरीके से संचालित हो रहे है। जिसमें युवाओं की आवाजाही भी खूब हो रही है। जानकारी के अनुसार बेल्थरारोड में केवल तीन होटल ही रजिस्टर्ड बताए जा रहे है। जबकि दर्जनों की संख्या में संचालित है। नियमानुसार रजिस्ट्रेशन के मामले में अधिकांश होटल और मैरेज हॉल बेपरवाह बने हैं। जो स्थानी प्रशासन की कृपा से खूब फल फूल रहे है।जबकि सराय एक्ट के तहत लाइसेंस और रजिस्ट्रेशन सभी को आवश्यक है और रजिस्ट्रेशन के साथ ही लेबर लाइसेंस, तहसील से राजस्व का एनओसी, पुलिस का एनओसी, ट्रैफिक एनओसी, विद्युत सुरक्षा का एनओसी, अग्निशमन एनओसी, पीडब्लूडी एनओसी, नगर या ब्लॉक से एनओसी, जीएसटी, नगर का नक्शा की अनुमति लेना आवश्यक होता है। होटलों आदि में आये दिन हो रही घटनाओं से प्रशासन संजीदा नही हुआ तो इस तरह की घटनाएं होती रहेगी।
