माँ शकुंतला देवी इंटर कॉलेज में प्रतिभावान छात्रों का सम्मान समारोह सम्पन्न
बिल्थरारोड /माँ शकुंतला देवी इंटरमीडिएट कॉलेज, इंद्रानगर अटवा तुरतिपार में 3 मई 2025 को यूपी बोर्ड परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्रों का सम्मान समारोह आयोजित किया गया।

90% से 93.5% अंक प्राप्त करने वाले अंकित यादव, सुमित यादव, दिव्य यादव और प्रीति यादव को मुख्य अतिथि बिल्थरारोड के नायब तहसीलदार श्री दुर्गेश कुमार तथा विद्यालय के प्रबंधक व पूर्व जिला पंचायत सदस्य श्री सत्यप्रकाश जायसवाल द्वारा प्रशस्ति पत्र, चांदी का स्मृति चिन्ह और उपहार भेंट कर सम्मानित किया गया।
विद्यालय प्रबंधन ने इन मेधावी छात्रों को निशुल्क शिक्षा, लाइब्रेरी और कंप्यूटर कोर्स की सुविधा देने की घोषणा की। साथ ही अन्य 28 छात्रों को मेडल व उपहार दिए गए। सभी शिक्षकों को भी सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन व माँ सरस्वती और माँ भारती की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर हुआ। संचालन श्री रामप्रवेश जी ने किया।
इस अवसर पर अभिभावकों में श्री प्रेमचंद यादव, राम भारत यादव, राजेश यादव, राजेन्द्र गुप्ता, श्रीमती रूपा देवी, शुभावती देवी सहित कई गणमान्यजन उपस्थित रहे। मुख्य अतिथि ने छात्रों को निरंतर मेहनत और लक्ष्य के प्रति समर्पण की प्रेरणा दी।
कार्यक्रम में शिक्षकगण रामनिवास पांडेय, दयाशंकर, जान मोहम्मद, मंसूर अहमद, मकसद अहमद, सुरेश कुमार, उत्तम कुमार, अनूप गुप्ता, विशाल ठाकुर, विजय कुमार यादव आदि उपस्थित रहे।
