राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ द्वारा आयोजित किया गया होली मिलन समारोह

बिल्थरारोड। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ-बेल्थरारोड नगर के द्वारा मंगलवार को होली स्नेह मिलन कार्यक्रम मिडिल स्कूल के प्रांगण में आयोजित हुआ। उक्त कार्यक्रम में गुलाल व फूलों की पंखुड़ियों से पर्यावरणानुकुल होली खेल कर व एक दूसरे को गुलाल व गुझिया खिलाकर कार्यक्रम का समापन हुआ। इस आयोजन में फगुआ के संगीत का भी आयोजन रहा, समस्त उपस्थित जनमानस ने फगुआ के गीत का आनंद लेते हुए एक दूसरे को बधाइयाँ दी । कार्यक्रम के आरंभ में ध्वजारोहण उसके उपरांत गणगीत तथा संघ प्रार्थना हुआ ज़िला कार्यवाह सतीश तिवारी जी का बौद्धिक रहा। इस मौके पर नगर प्रचारक नवीन जी, विजय सिंह, लाल बहादुर भारती, देवेन्द्र गुप्ता, सुजीत, मोहन मद्धेशिया आदि मौजूद रहे।
