तेज रफ्तार व लापरवाही ने ले ली युवक की जान मचा हड़कंप!

बिल्थरा रोड / उभांव थाना के तुर्तीपार चौराहा के समीप मंगलवार की सुबह तेज रफ्तार पिकअप के ऊपर बैठा गोविंदा तुरहा (18) पुल के बैरियर से टकराकर नीचे गिर पड़ा। जिससे उसकी मौत हो गई। मृतक एकसार पिपरौली गांव का निवासी था। जो घटना के समय पिकअप से अपने भैने के साथ मछली का बच्चा लाने देवरिया की तरफ जा रहा था। वह पिकअप के बॉडी के ऊपर ही पीछे की तरफ चेहरा कर बैठा था। जबकि छोटा भाई पिकअप पर बैठा था। इस बीच तुर्तीपार के पास लगाया गया लोहे के बैरियर से उसका सिर टकरा गया और वह पिकअप पर ही गिर पड़ा। सूचना मिलते ही मौके पर उभांव पुलिस पहुंची और आसपास के लोगों की मदद से उसे सीयर सीएचसी अस्पताल पहुंचाया गया। जहां गांव के समाजसेवी और पूर्व प्रधान अब्दुल रहमान, जयराम के साथ अनेक परिजन भी पहुंच गए। जहां से गंभीर हालत में डॉक्टर ने घायल को जिला अस्पताल रेफर कर दिया लेकिन मऊ ले जाने के दौरान उसकी रास्ते में ही मौत हो गई।
