बलिया में प्रेमी के सामने ही प्रेमिका ने अपना गला काटा !

संकेतिक गूगल फोटो

नगरा – थाना क्षेत्र के एक गांव की एक युवती ने प्रेमी के सामने ही अपना गला काट ली जिससे युवती गंभीर रूप से जख्मी हो गयी। परिजनों ने उसे पीएचसी नगरा ले गये जहां हालत गंभीर होने पर चिकित्सकों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। वहां से चिकित्सकों ने वाराणसी रेफर कर दिया। इसको लेकर क्षेत्र में तरह-तरह की चर्चाएं हो रही है।
नगरा थाना क्षेत्र के एक गांव की 20 वर्षीय युवती पान्डेयपुर स्थित मन्दिर के पीछे रास्ते पर अपनी प्रेमी से किसी बात को लेकर सोमवार की देर सायं अपना गला काट ली । जैसे ही इसकी जानकारी परिजनों को हुई, युवती को नगरा सरकारी अस्पताल पहुंचाया जहां हालत गंभीर होने पर डॉक्टर ने सदर अस्पताल के लिये रेफर कर दिया ।सदर अस्पताल से युवती को वाराणसी रेफर कर दिया गया। चर्चा है कि युवकी का बगल के गांव के युवक के साथ प्रेम प्रसंग है,किसी बात को लेकर नोंक झोंक दोनो में हुई और युवती ने अपना गला काट ली । इस संबंध में थानाध्यक्ष बृजेश सिंह ने बताया कि अभी तहरीर नहीं मिली है। युवती का इलाज चल रहा है। तहरीर मिलने के बाद उचित कार्यवाई की जा जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *