छत से गिरकर घायल वृद्ध की उपचार के दौरान मौत

बिल्थरारोड। उभांव थाना क्षेत्र के चन्दाडीह गांव में रविवार की रात्रि छत पर सोये एक 70 वर्षीय वृद्ध की शौच करने जाते समय छत पर से पैर फिसलने से गम्भीर रूप से घायल वृद्ध की जिला अस्पताल में उपचार के दौरान सोमवार की देर शाम मौत हो गयी। ज्ञात हो कि चन्दाडीह निवासी धनेश मिश्र 70 वर्ष छत पर सोये हुए थे। रात में शौच करने के लिए जगे और छत के किनारे शौच करने के लिए बैठ गए अचानक इनका पैर फिसल गया और रेलिंग नही होने से छत से नीचे गिर गए। सोमवार की भोर में कुछ महिलाएं टहलने जा रही थी। घर के पीछे धनेश मिश्र को गिरा देख उनकी पत्नी को आवाज देंकर दरवाजा खोलवा कर गिरे हुए की जानकारी दी। इसके बाद 108 नम्बर एम्बुलेंस बुलाकर परिजन सीएचसी सीयर ले गए। जहाँ डॉक्टर ने स्थिति गम्भीर देख जिला अस्पताल रेफर कर दिया। उपचार के दौरान देर शाम बृद्ध की मौत हो गयी।
