न्यू सेंट्रल पब्लिक अकैडमी में मनाया गया पृथ्वी दिवस

नीलेश दीपु

नगर स्थित न्यू सेंट्रल पब्लिक एकेडमी में शुक्रवार को पृथ्वी दिवस के अवसर पर विविध कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें पोस्टर मेकिंग व फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता में बच्चों ने बढ़ चढ़कर भाग लिया।

आज प्रदूषण के पर्यावरण में बदलाव हो रहा है। सुबह बदली तो 10 बजे के बाद तेज धूप। इन सभी का कारण ग्लोबल वार्मिंग का नतीजा है। ऐसे मे पृथ्वी दिवस पर पर्यावरण को संरक्षित करने व उसके महत्व को दर्शाने के लिए पोस्टर प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। पोस्टर प्रतियोगिता में बच्चों ने पेड़ बचाओं, जल ही जीवन है, अधिक वृक्ष लगाओ, प्रदूषण हटाओ जैसे पोस्टर तैयार किए। इसी के साथ उन्होंने पर्यावरण संरक्षण थीम को दर्शाते हुए अलग-अलग परिधान भी धारण किया।

पोस्टर मेकिंग में प्राची यादव, इवा चौहान, गरिमा चौधरी, प्रियंका वर्मा, उदित नारायण, अदीबा सिद्दीकी और बुशरा शादाब ने अलग- अलग वर्गों में प्रथम स्थान प्राप्त किया।
प्रतियोगिता के सम्पन्न होने पर विद्यालय के प्रबंधक सतीश दुबे ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण की आज अति आवश्यकता है। पृथ्वी दिवस एक वार्षिक आयोजन है। जिसे 22 अप्रैल को दुनियाभर में पर्यावरण संरक्षण के लिए आयोजित किया जाता है। कहा कि इसकी स्थापना 1970 में जेराल्ड नेल्सन ने की थी।

इस अवसर पर प्रधानाचार्य पूनम मैम के साथ रुमिता शर्मा, आनंद श्रीवास्तव, अमर सिंह, जीशान अहमद, बबलू कुमार, राकेश जायसवाल, संध्या सिंह, सुप्रिया जायसवाल व विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाऐं उपस्थित रहीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *