लगभग 16 घण्टे विद्युत आपूर्ति ठप होने से आमजन बेहाल रहे

बिल्थरारोड। जहाँ पर प्रदेश सरकार पुरे प्रदेश में बिजली आपूर्ति ब्यवस्था को सुदृण करने की बात कह रही है । वही क्षेत्र में विभाग के लापरवाही के चलते विद्युत् आपूर्ति दुर्ब्यवस्था होने से आमजन को घोर कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। नगर व क्षेत्र में लगभग 16 घण्टा विद्युत आपूर्ति गुरुवार शाम से शुक्रवार तक ठप रहा। जिसके चलते पूरी रात लोग छत पर जागकर व सड़क पर घूमकर बिताए। लघु कुटीर उद्योग से लेकर दुकानदार व् जनता भीषण गर्मी व् उमस से परेशान है। बिल्थरारोड क्षेत्र में बिजली आपूर्ति का कोई शिड्यूल ही नही है। पुरे दिन व् रात में आने जाने का क्रम लगा रहता है। रात के समय सिर्फ दो घण्टे ही बिजली मिल रही है। वह भी कब आएगी व् कब जायेगी इसका कोई समय नही है। रात में भीषण गर्मी व् मच्छरों से परेशान लोग छत पर तथा घर से बाहर निकल कर जगे हुए किसी तरह रात बिताने को मजबूर है। बिजली आपूर्ति के शिड्यूल को लेकर कई बार क्षेत्रीय जनता द्वारा विभागीय अधिकारियों से बात की लेकिन जनता के परेशानियों को लेकर इनके कान पर जूँ तक नही रेंग रहा है। उद्योग व्यापार मंडल के नगर अध्यक्ष प्रशांत कुमार जायसवाल मंटू का कहना है कि बिजली आपूर्ति का कोई समय न होने से क्षेत्रीय जनता व् दुकानदारों, व्यापारियों वर्ग परेशान है। कुटीर उद्योग बन्द पड़ गये है। जनता को कोई सुविधा नही मिल रही है। जनता व् किसान वर्ग परेशान है। कोई इनकी सुनने वाला नही है। सरकार के उपेक्षा के चलते आमजन को जलालत झेलनी पड़ रही है।
