सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र सीयर के नये अधीक्षक बने डॉ राकेश कुमार सिंह

बिल्थरारोड । सीएमओ द्वारा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सीयर का डा० राकेश कुमार सिंह को नया अधीक्षक बनाया गया । बुधवार को डॉ सिंह ने कार्यभार ग्रहण कर लिया। सीएमओ डा० जयंत कुमार के आदेश के क्रम में बीते 19 जुलाई को डॉ राकेश कुमार सिंह जौनपुर से स्थानांतरित होकर बलिया आये और वहा से सीएचसी सीयर पर डा० सिंह को नियुक्त कर दिया गया।पूर्व सीएचसी अधीक्षक डा० तनवीर आजम द्वारा प्रभारी अधीक्षक का कार्य डॉ एलसी शर्मा को सौंपा गया था । बुधवार को वरिष्ठता क्रम के आधार पर सीएमओ ने अधीक्षक का संपूर्ण दायित्व डा०राकेश कुमार सिंह को सौंप दिया। उनके अधीक्षक का कार्य भार ग्रहण करने के बाद बधाई देने वालों का ताता लगा रहा।
