कन्हैया महाविद्यालय कुशहा ब्राह्मण के नवनियुक्त प्रबंधक के रूप में डॉ अनिता सिंह ने पद भार ग्रहण किया

बिल्थरारोड। कन्हैया स्मारक महाविद्यालय,कुशहा ब्राह्मण(बलिया) के प्रबन्ध समिति के नवनयुक्त प्रबंधक डॉ अनीता सिंह को सोमवार को प्रबंधक पद का कार्यभार ग्रहण महाविद्यालय के पूर्व प्रबंधक नृपेंद्र मोहन सिंह ने कराया। इस अवसर पर महाविद्यालय के नवनियुक्त प्रबंधक श्रीमती सिंह ने कहा कि महाविद्यालय में शीघ्र ही राष्ट्रीय शिक्षा नीति के अनुरूप नए पाठ्यक्रम आरम्भ करने के लिए प्रयास किया जाएगा। साथ ही हमारा फोकस विद्यार्थियों से सम्बन्धित समस्याओं के उचित समाधान पर होगा।इस अवसर पर गोरखपुर विश्वविद्यालय के असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ दीपेन्द्र मोहन सिंह,हर्षिता कौशिक,रीतिका सिंह एवं महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ आशुतोष एवं अध्यापक,कर्मचारी गण उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *