डीआईओएस ने एक मुन्ना भाई को धरा केंद्र व्यवस्थापक के तहरीर पर मुकदमा की कार्रवाई!


बिल्थरारोड /हाई स्कूल व इंटर मीडिएट के परीक्षा गुरुवार को कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच सम्पन्न हुई।इसी दौरान जिला विद्यालय निरीक्षक डॉ बृजेश मिश्र ने क्षेत्र के विद्यालयों का दौरा किया इसी दौरान डीआईओएस भीमपुरा स्थित राम करन इंटर कालेज में पहुचे तो अफरा तफरी की स्थिति बन गई।वही सुबह की पाली में हिंदी केवल प्रश्न पत्र परीक्षा में चेकिंग के दौरान कमरा नंबर सात रोल नम्बर 122980326 इरशाद अहमद के स्थान पर मऊ जनपद के मधुबन थाना क्षेत्र के दुबारी निवासी मुलायम चौहान पुत्र बिहारी चौहान प्रवेश पत्र पर अपना फोटो लगाकर परीक्षा दे रहा था।इसके बाद केंद्र व्यवस्थापक रामप्यारे सिंह के तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर कारवाई शुरू कर दी।इसके बाद डीआईओएस नेवादा स्थित हरदेव इंटर कालेज पहुचे जहा पर कमरे में अंधेरा होने पर केंद्र व्यवथापक की जमकर क्लास लगाई।उसके बाद सेमरी स्थित राम सकल इंटर कालेज पर पहुचकर केंद्र ब्यवस्थापक को नकल विहीन कराने का आवश्यक दिशा निर्देश दिया साथ ही कहा कि अगर कोई शिकायत मिली तो कारवाही के लिए तैयार रहे।
