चंदायर बल्लीपुर निवासी पीड़ित की जमीन की पैमाईश के लिए चकबंदी अधिकारी ने लेखपाल को दिया निर्देश

बिल्थरारोड। तहसील क्षेत्र के ग्रामसभा चंदायर बल्लीपुर में विपक्षी द्वारा खूंटा उखाड़ने पर पीड़ित द्वारा अपनी जमीन की पैमाईश के लिए बार बार चकबंदी अधिकारियों के यहां चक्कर लगाने के बाद भी संबंधित लेखपाल द्वारा जमीन की पैमाईश नहीं करने पर पीड़ित ने सम्पूर्ण समाधान दिवस शिकायती पत्र देने के बाद बंदोबस्त अधिकारी द्वारा लेखपाल को जमीन की पैमाईश करने के लिए आदेशित किया गया है। ज्ञात हो कि चंदायर बल्लीपुर गांव निवासी विनोद कुमार पुत्र स्व0 बलिराम राम के जमीन 0.016 हेक्टेयर का चकबंदी प्रक्रिया के दौरान लेखपाल द्वारा उनके जमीन का पैमाईश कर खूंटा गाड़ दिया गया था। जिसे विपक्षी द्वारा गणेश यादव द्वारा उखाड़कर फेक दिया गया। इसकी शिकायत विनोद कुमार द्वारा पुनः संबंधित चकबंदी अधिकारी से किया गया किन्तु 6 माह से कोई सुनवाई नहीं होने पर पीड़ित ने सम्पूर्ण समाधान दिवस में इसकी शिकायत किया। जिसपर संबंधित लेखपाल को पुनः जमीन की पैमाईश कर शनिवार  को खूंटा गाड़ने का निर्देश दिया गया है। देखना यह है कि लेखपाल द्वारा पीड़ित की जमीन का पैमाईश कर कब्जा दिलाया जाता है या नहीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *