डिप्टी सीएमओ व नगरा सीएचसी के अधीक्षक के असामयिक निधन पर सीएचसी सीयर पर शोकसभा

बिल्थरारोड। जिले के डिप्टी सीएमओ और निजी अस्पताल / झोलाछाप डॉक्टर के नोडल अधिकारी व नगरा सीएचसी अधीक्षक डॉ सर्वेश कुमार गुप्ता के दिल का दौरा पड़ने से निधन की खबर गुरुवार की सुबह मिलते ही शुभचिंतकों और विभागीय कर्मचारियों में शोक की लहर दौड़ गयी। जानकारी के अनुसार दो दिन पूर्व दिल का दौरा पड़ने पर उन्हें लखनऊ पीजीआई ले जाया गया जहाँ इलाज के दौरान बुधवार की रात्रि को निधन हो गया। वे किडनी की बीमारी से भी ग्रसित थे। उनके निधन पर सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र सीयर पर अधीक्षक डॉ राकेश कुमार सिंह के नेतृत्व में शोकसभा का आयोजन किया गया। जिसमें मृत आत्मा की शांति के लिए दो मिनट का मौन रखकर ईश्वर से प्रार्थना की गई। इस मौके पर डॉक्टर प्रदीप वर्मा, डॉ सतीश कुमार, चीफ फार्मासिस्ट इश्तेहाक अहमद, अनिल सिंह, महेंद्र तिवारी, आशीष यादव, आनन्द साहनी, राजू कुमार , चंद्रभान यादव, आकाश रावत, रामानन्द मौर्य, राजेन्द्र यादव, विनय आदि स्टाप मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *