सेंटजेवीयर्स स्कूल पिपरौली बड़ागांव में आयोजित आरोग्यम खेल प्रतियोगिता में बच्चों ने दिखाया हुनरखेल हमारे जीवन के लिए आरोग्यम का मूल आधार है- एसडीएम शरद चौधरी


बिल्थरारोड। सेंटजेवीयर्स स्कूल पिपरौली बड़ागांव में शनिवार को ‘आरोग्यम’ खेल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें आयोजित विभिन्न खेलो में प्रतिभाग करने वाले बच्चों को शील्ड व मेडल देकर सम्मानित किया गया। खेल प्रतियोगिता का उदघाटन मुख्य अतिथि उपजिलाधिकारी शरद चौधरी ने दीप प्रज्वलित कर किया। इस अवसर उपजिलाधिकारी श्री चौधरी ने कहा कि खेल बच्चों के लिए बहुत ही जरूरी है। यह हमारे जीवन के लिए आरोग्यम का मूल आधार है। उन्होंने खेल प्रतियोगिता के आयोजन पर विद्यालय परिवार को बधाई देते हुए कहा कि हम भी अपने विद्यार्थी काल मे खेलो में प्रतिभाग किया था। कहा कि पढ़ाई के साथ-साथ खेल बहुत जरूरी है। उन्होंने राष्ट्रीय व अन्तराष्ट्रीय खेलो में पहुँचने के लिए बच्चों के उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी। आरोग्यम खेल प्रतियोगिता में कबड्डी, क्रिकेट, जेबलिंग, बालीबाल , चम्मच दौड़, बोरा दौड़, रिले रेस , 100 मीटर दौड़ , 400 मीटर दौड़ ,हाई जम्प, लांग जम्प आयोजित किया गया। वही नन्हे – मुन्ने बच्चों के द्वारा भगवान शंकर, स्वामी विवेकानंद, मदर टेरेसा आदि विभिन्न परिधानों में जीवंत नयनाभिराम अभिनव ने लोगो को मन्त्रमुग्ध कर दिया जो आकर्षण का केंद्र रहा। रिले रेस में गर्ल्स में रेड हाउस, रिले रेस ब्वायज में येलो हाउस, कबड्डी गर्ल्स में सीनियर, बालीबाल में जूनियर ब्वायज , जबलिंग में रेड हाउस ने जीत दर्ज किया। खेल प्रतियोगिता में अच्छा प्रदर्शन करने वाले बच्चों शील्ड और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया।
खेल प्रतियोगिता का समापन राष्ट्रगान से किया गया। कार्यक्रम की सफलता पर विद्यालय के डायरेक्टर डॉ जेआर मिश्र, प्रबन्धक केके मिश्र, प्रधानाचार्या शीला मिश्रा ने आगन्तुकों का आभार व्यक्त किया। इस मौके पर पूर्व विधायक गोरख पासवान, सेंट्रल पब्लिक स्कूल के प्रबंधक सतीश दुबे, श्याम सुन्दरी गर्ल्स स्कूल की प्रिंसिपल मीरा सिंह,जावेद अनवर, प्रवीण चौबे, घनजंय तिवारी सहित भारी संख्या में गणमान्य लोग , अभिभावक व पूरा विद्यालय स्टाफ उपस्थित रहा।
