आपसी सौहार्द के साथ मनाये धनतेरस, दीपावली, छठ का त्योहार- चौकी इंचार्ज सीयर मुकेश कुमार


बिल्थरारोड। धनतेरस व दीपावली और छठ पूजा त्योहार के मद्देनजर मंगलवार को पुलिस चौकी सीयर पर पीस कमेटी की बैठक चौकी इंचार्ज सीयर की अध्यक्षता में आयोजित की गई। इस मौके पर चौकी इंचार्ज सीयर मुकेश कुमार ने कहा कि जिन सराफा व्यवसायी के दुकान पर सीसी कैमरा नही धनतेरस के त्योहार लेकर अपने दुकानों पर सीसी कैमरे लगवा ले, नियमो का पालन करे। साथ ही उन्होंने कहा कि दीपावली के अवसर पर बड़े पटाकों का प्रयोग न करे और बच्चों पर भी ख्याल रखे। पटाका विक्रेता अस्थायी लाइसेंस बनवाकर चिन्हित स्थानों पर ही बेचेंगे। साथ ही पटाखे के दुकान के पास अग्निशमन यन्त्र की व्यवस्था होने चाहिए।त्योहार को आपसी सौहार्द के साथ मनाये। वही लक्ष्मी पूजा कमेटियों से कहा कि पंडालों के पास कोई पटाका न छोड़े और बालू और आग बुझाने वाला यंत्र रखे। कहा कि पटाखे की दुकानें स्थायी और अस्थायी लाइसेंस वाले ही लगाएंगे। त्योहार के मद्देनजर सड़क पर नगर के दुकानदार अतिक्रमण न करे। कहा कि नियमो व त्योहार को लेकर जारी गाइड लाइन का उलंघन करने वालो के खिलाफ विधिक करवाई की जायेगी। इस मौके पर उपनिरीक्षक सुमित त्रिपाठी, उपनिरीक्षक किरण यादव,सभासद सद्दाम, सभासद नीलेश दीपू ,मोहम्मद आतिफ, रमेश मद्धेशिया, दानिश, पप्पू जायसवाल आदि सहित लक्ष्मी पूजा समिति के अध्यक्ष व पटाका दुकानदार मौजूद रहे।
