जबरजस्ती दुकान का ताला तोड़ने, व जातिसूचक शब्दों का प्रयोग करने पर चार लोगों पर मुकदमा दर्ज

बिल्थरारोड। नगर के बिचला पोखरा स्थित लगभग 40 वर्ष से किराए की दुकान में रह रहे दुकानदार को दुकान मालिक द्वारा जबरजस्ती दुकान में रखा सामान हटाने व दुकान में अपना ताला बंद करने पर पीड़ित दुकानदार की तहरीर पर न्यायालय के आदेश पर उभांव थाने में चार लोगों के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत किया गया है। पीड़ित दुकानदार अविनाश चन्द पुत्र स्व0 दलसिंगार निवासी कमलसागर ,जनपद मऊ द्वारा दिये गए शिकायती पत्र में उल्लेख किया गया है कि बीबीडी स्मार्ट बाजार में लगभग 40 वर्ष से  किराए पर हमारी दुकान है। जिसका मुकदमा न्यायालय में लंबित है। इसी बीच दुकान के मालिक द्वारा दुकान का रात्रि में ताला तोड़कर हमारा समान दुकान से बाहर फेक दिया गया। और अपना ताला दुकान में लगा दिया गया। पीड़ित दुकानदार अविनाश चंद ने आरोप लगाया है कि दुकान के कैश बॉक्स में रखा 60 हजार रुपया भी निकाल लिए।ऐसा करने पर जब  सुबह में पूछने जाने पर अपशब्दों का प्रयोग किया गया। पीड़ित दुकानदार अविनाश की तहरीर पर आलोक कुमार, प्रवीण नारायण, कृष्ण कुमार और राजेश जायसवाल  के खिलाफ एससी एसटी सहित अन्य  धाराओ में मुकदमा पंजीकृत किया गया है। जिसकी विवेचना सीओ रसड़ा द्वारा की जा रही है।

पीड़ित

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *