बसपा सुप्रीमो मायावती ने सौंपी बड़ी जिम्मेदारी, दिनेश कुमार भारती बने आजमगढ़ मंडल प्रभारी !


बिल्थरारोड/बलिया बहुजन समाज पार्टी (बसपा) की राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती ने संगठन को और मजबूत करने की दिशा में बड़ा कदम उठाते हुए दिनेश कुमार भारती को आजमगढ़ मंडल का प्रभारी नियुक्त किया है। इस निर्णय के बाद श्री भारती ने शीर्ष नेतृत्व के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वे पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ पार्टी को मजबूत करने के लिए कार्य करेंगे।

दिनेश कुमार भारती ने कहा कि “बसपा को 2027 में सत्ता तक पहुंचाना ही मेरा लक्ष्य है। पार्टी की नीतियों और बहुजन आंदोलन के सिद्धांतों को जन-जन तक पहुंचाने के लिए मैं लगातार सक्रिय रहूंगा। संगठन के हर कार्य को समय पर और पूरी जिम्मेदारी के साथ पूरा किया जाएगा।”

बताया गया है कि बसपा सुप्रीमो द्वारा घोषित टीम में आजमगढ़, मऊ और बलिया जिलों के कई वरिष्ठ नेताओं को भी शामिल किया गया है। ये सभी अपने-अपने जिलों में संगठन को मजबूत करने, बूथ स्तर तक पार्टी की पहुंच बढ़ाने और कार्यकर्ताओं को एकजुट करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।

इस निर्णय के बाद कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल है। स्थानीय स्तर पर पार्टीजनों ने दिनेश कुमार भारती को मिली जिम्मेदारी के लिए उन्हें बधाई दी और भरोसा जताया कि उनके नेतृत्व में बसपा आजमगढ़ मंडल में नई ऊर्जा के साथ आगे बढ़ेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *