भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष व जिला सहकारी बैंक के चेयरमैन विनोद शंकर दुबे को भाजपा ने दी बड़ी जिम्मेदारी

बिल्थरारोड। भारतीय जनता पार्टी के शीर्ष नेतृत्व ने पूर्व जिलाध्यक्ष विनोद शंकर दूबे को सलेमपुर लोकसभा का संयोजक नियुक्त किया है। भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष श्री दूबे सहकारी बैंक के चेयरमैन भी हैं। संयोजक मनोनीत होने के बाद श्री दूबे ने कहा कि पुनः मोदी जी को प्रधानमंत्री बनाने के लिए जो जिम्मेदारी हमें पार्टी ने दिया है, उसका निर्वहन हमें करना है। पुनः सलेमपुर से कमल खिलाना है। विनोद शंकर दुबे के संयोजक बनने पर चेयरमैन प्रतिनिधि व पूर्व चेयरमैन दिनेश कुमार गुप्त, बेल्थरारोड मण्डल अध्यक्ष सतीश गुप्ता, सीयर मण्डल अध्यक्ष दिलीप सिंह, सभासद राममनोहर गांधी, अमित जायसवाल, मृत्युंजय गुप्ता, अरुण तिवारी ने खुशी का इजहार किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *