बिल्थरारोड का नया चमचमाता पहचान ऐतिहासिक पोखरा बना छठ का आकर्षण केंद्र !



बिल्थरारोड। नगर का हृदय स्थल के रूप में विख्यात रामलीला मैदान स्थित पोखरे का सुंदरीकरण का 8 वर्ष तक चले विरोध के बाद नगर चेयरमैन प्रतिनिधि दिनेश कुमार गुप्त के पहल पर जिले का पहला फौब्बारे और चकाचौंध रौशनी से छटा बिखेरने वाला ड्रीम प्रोजेक्ट हुआ पूरा। इस पोखरे पर होंने वाला लोक आस्था के महापर्व छठ पूजा की तैयारियों ने नगर का वातावरण पूरी तरह से भक्तिमय बना दिया है।
इस बार रामलीला मैदान स्थित पोखरा श्रद्धालुओं और छठव्रतियों के लिए मुख्य आकर्षण का केंद्र बन गया है। नगर पंचायत द्वारा कराए गए सौंदर्याकरण अभियान के तहत पोखरे को विशेष रूप से सजाया-संवारा गया है।
चारों ओर आकर्षक लाइटिंग, साफ-सफाई और रंग-बिरंगी सजावट से पोखरे की सुंदरता देखते ही बनती है। इस बार का मुख्य आकर्षण फव्वारा (फाउंटेन) है, जो शाम ढलते ही रंगीन रोशनी में नहाकर अपनी खूबसूरती से लोगों को मंत्रमुग्ध कर देता है। शाम को फौब्बारे से पानी की उछलती धाराएं और प्रकाश की चकाचौंध रोशनी, झिलमिलाहट मिलकर एक अद्भुत दृश्य उत्पन्न करती हैं।छठव्रतियों के आगमन को देखते हुए नगर पंचायत द्वारा सुरक्षा, प्रकाश व्यवस्था और सफाई के विशेष इंतजाम किए गए हैं। श्रद्धालु श्रद्धा और उत्साह के साथ पूजा-अर्चना की तैयारी में जुटे हैं। यह कहना गलत नहीं होगा कि इस बार का छठ पर्व पोखरे की छटा, भक्ति की भावना और लोक आस्था की शक्ति का अद्भुत संगम बनने जा रहा है। छठ पर्व को लेकर इस पोखरे का निरीक्षण एसडीएम शरद चौधरी, सीओ आलोक गुप्ता, चेयरमैन प्रतिनिधि दिनेश कुमार गुप्त, नगर पंचायत के ईओ, इंस्पेक्टर उभांव संजय शुक्ला ने निरीक्षण किया।
