बिल्थरा रोड सभासद से मारपीट !

संकेतिक फोटो

बिल्थरारोड / नगर पंचायत वार्ड नंबर सात के रिहायशी इलाके में शनिवार को अपराह्न गंदे पानी के निकास के लिए नाला सफाई करा रहे वार्ड सभासद चंद्रभूषण वर्मा पिक्की को हमलावरों ने मारपीट कर घायल कर दिया। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल सभासद को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, जहां देर शाम तक इलाज जारी रहा। नगर में रोजाना मारपीट की हो रही घटनाओं से लोगों में रोष व्याप्त है। बताया जाता है कि सभासद वर्मा वार्ड में सफाई कर्मियों से नाला सफाई का कार्य करा रहे थे कि इस बीच कुछ लोग गोलबंद हो मौके पर पहुंचे तथा मामूली कहासुनी के बाद सभासद को मारपीट कर घायल कर दिया। पुलिस की मदद से अस्पताल पहुंचे घायल सभासद का इलाज कराया गया। नगर पंचायत चेयरमैन दिनेश कुमार गुप्त ने अस्पताल पहुंच सभासद के स्वास्थ्य के बारे में जानकारी प्राप्त की। भाजपा नेता पूर्व प्रधान सतीश कुमार गुप्ता ने घटना की तीव्र निंदा की है। उन्होंने कहा कि नगर में मारपीट की घटनाएं बढ़ गई हैं। पिछले एक हफ्ते के दौरान नगर में मारपीट की करीब आधा दर्जन घटनाएं हो चुकी हैं। घटनाओं की रोकथाम की दिशा में प्रशासन उदासीन बना हुआ है। उन्होंने घटनाओं की रोकथाम की दुरूस्त व्यवस्था सुनिश्चित करने की मांग की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *