बिल्थरारोड तहसील से बड़ी प्रशासनिक खबर !

बलिया जनपद के बिल्थरारोड तहसील में प्रशासनिक फेरबदल किया गया है।
अब बिल्थरारोड के नए उपजिलाधिकारी (SDM) शरद चौधरी होंगे।

वहीं पूर्व उपजिलाधिकारी देवेंद्र कुमार पाण्डेय को बिल्थरारोड तहसील में ही न्यायिक उपजिलाधिकारी की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
वर्तमान न्यायिक उपजिलाधिकारी को रसड़ा स्थानांतरित किया गया है।

इस बदलाव के साथ तहसील प्रशासन से जुड़े मामलों में नई गति और दिशा मिलने की उम्मीद जताई जा रही है। लोगों को विश्वास है कि नए अधिकारियों की तैनाती से बिल्थरारोड तहसील में पारदर्शिता और न्याय की प्रक्रिया और मजबूत होगी।

बिल्थरारोड तहसीलवासियों की निगाहें अब नई कार्यप्रणाली और विकास की ओर टिकी हैं।


नवागत उपजिलाधिकारी सरद चौधरी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *