भीमपुरा थानाध्यक्ष मनोज सिंह  लाइन हाजिर! मदन पटेल बने भीमपुरा के नए थाना प्रभारी

पुलिस अधीक्षक विक्रांत वीर ने आधा दर्जन से अधिक उपनिरीक्षकों को इधर-उधर किया है। जारी स्थानांतरण लिस्ट के मुताबिक उप निरीक्षक मदन पटेल का थानाध्यक्ष दोकटी से भीमपुरा का थानाध्यक्ष बनाया गया है। वहीं, भीमपुरा थानाध्यक्ष मनोज कुमार सिंह लाइनहाजिर किये गये है, जबकि चौकी प्रभारी दक्षिणी रसड़ा बंशबहादुर सिंह को दोकटी थाने की कमान सौंपी गई है। इसके अलावा उप निरीक्षक विश्वदीप सिंह को चौकी प्रभारी दक्षिणी रसड़ा बनाया गया है। उप निरीक्षक राजेन्द्र प्रसाद को पुलिस लाइन से थाना दुबहड़ तथा उप निरीक्षक विनोद कुमार सिंह को पुलिस लाइन से प्रभारी जन सूचना, उप निरीक्षक राजकेशर सिंह को चुनाव सेल से थाना भीमपुरा तथा उप निरीक्षक सागर कुमार रंगू को पुलिस लाइन से थाना बांसडीह भेजा गया है। एसपी ने जनहित/प्रशासनिक हित में स्थानांतरित सभी उप निरीक्षकों को सम्बन्धित आदेश से अवगत होकर तत्काल अनुपालन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया है। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *