बिल्थरा रोड :आदिशक्ति दुर्गा धाम माता के 19 वे वार्षिक उत्सव पर भंडारे का आयोजन संपन्न

नगर के बाघ वाली गली स्थित आदि शक्ति दुर्गा धाम मंदिर 19 वें वार्षिकोत्सव के उपलक्ष्य में महा भंडारे का आयोजन किया गया। देर रात तक चले इस भंडारे में हजारों श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया।
कोरोना संक्रमण के चलते पिछले दो साल से स्थगित चल रहे दुर्गा धाम मंदिर के 19वें वार्षिकोत्सव को लेकर लोगों में खासा उत्साह रहा। रविवार को शुरू हुए दो दिवसीय वार्षिकोत्सव के दौरान महिलाओं ने पूरी रात चले मां के जगराता में बढ़ चढ़ कर भाग लिया व इस दौरान मां के भक्ति गीतों से गली का पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया। मां के जगराते में महिला श्रद्धालुओं का उत्साह देखते बनता था। चूकि कोरोना के वजह से पिछले 2 साल से जगराता व भंडारे का कार्यक्रम स्थगित चल रहा था। ऐसे में एक बार पुनः मंदिर के वार्षिकोत्सव को लेकर लोगों में खासा उत्साह था। सोमवार को लग्र तेज होने के बावजूद भंडारे में हजारों श्रद्धालुओं ने देर रात तक प्रसाद ग्रहण करने का कार्य किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *