बलियाः 17 वर्षीय किशोरी से दुष्कर्म, आरोपी पुलिस के शिकंजे में

उत्तर प्रदेश के बलिया जिले में महिलाओं के साथ अपराध के मामले थमने का नाम नहीं ले रहे। ताजा मामले में एक 17 वर्षीय किशोरी को अगवा कर उसके साथ दुष्कर्म की घटना सामने आई है।

घटना जिले के रसड़ा थाना क्षेत्र के एक गांव की है। जहां 17 साल की किशोरी को कथित रुप से अगवा कर उसके साथ बलात्कार किया गया। वारदात को अंजाम देने वाले युवक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पूरे मामले की जांनकारी देते हुए पुलिस क्षेत्राधिकारी शिव नारायण वैस ने बताया, किशोरी बीते साल 22 दिसंबर को लापता हो गई थी। उसके पिता की शिकायत पर 16 फरवरी 2022 को रसड़ा थाने में एक मामला दर्ज किया गया था।

उन्होंने बताया कि मुखबिर की सूचना के आधार पर कथित दुष्कर्म के आरोपी सोनू को शुक्रवार को रसड़ा थाना क्षेत्र के तिहारीपुर पुल के पास से गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपी की उम्र 22 साल है। जिससे पूछताछ की जा रही है। वहीं किशोरी को मेडिकल जांच के लिए जिला अस्पताल भेज दिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *