बलिया: हवा के साथ हवा में उड़ा युवक, मौत से मचा कोहराम

संकेतिक गूगल फोटो

बलिया। हवा भरते समय ट्रक का टायर तेज आवाज में फटने से एक युवा दुकानदार की मौत हो गयी। इसकी जानकारी होते ही परिवार में कोहराम मच गया। युवक चार भाईयों में दूसरे नंबर का था, जिसकी 3 माह की एक बेटी है। 
रेवती-बांसडीह मार्ग पर स्थित गंगा यमुना पेट्रोल पम्प के सामने सहतवार थाना क्षेत्र के विसौली (मीराचक) निवासी मुहम्मद इरशाद अंसारी (32) पुत्र स्व. मोहम्मद अलीहसन की पंचर बनाने की दुकान है। शुक्रवार की शाम वह अपनी दुकान पर एक ट्रक के टायर का पंचर बनाया। इसके बाद उसमें हवा भरने लगा, तभी अचानक जोरदार आवाज के साथ फट गया। टायर फटने से गिट्टी, मिट्टी व हवा के प्रेशर से वह गंभीर से घायल हो गया। तेज आवाज सुन पहुंचे आसपास के लोगों ने घायल इरशाद को जिला चिकित्सालय भेजवाया, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गयी। 

नीलेश दीपु

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *