ईवीएम के बवाल पर बैरिया विधायक सुरेंद्र सिंह ने सपा वालों को बताया झूठा!

 बलिया /पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव द्वारा ईवीएम पर सवाल उठाए जाने पर बैरिया विधायक और VIP पार्टी से बैरिया विधानसभा से उम्मीदवार सुरेन्द्र सिंह ने अखिलेश यादव पर बड़ा हमला करते हुए कहा कि सपा वाले झूठे है,झूठमूठ का ईवीएम पर रोना रो रहे है। कहा कि ईवीएम बदलना होता तो जब सपा की सरकार थी तो वह क्यो नही बदल लिए। झारखण्ड में, दिल्ली में,पंजाब में बीजेपी क्यो नही ईवीएम बदल ली।

 यही नही विधायक सुरेंद्र सिंह बीजेपी से रिश्ते के सवाल पर कहा उनको आदरणीय योगी और मोदी जी से कोई शिकायत नही है।उनकी शिकायत बलिया के बीजेपी सांसद और भू माफिया वीरेंद्र सिंह मस्त से शिकायत है ,जिसके कहने पर अमित शाह ने उनका टिकट काटा। दरअसल विधायक सुरेंद्र सिंह बीजेपी से टिकट कटने के बाद बिहार की विकासशील इंसान पार्टी  के टिकट पर चुनाव लड़े है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *