ड्यूटी पर तैनात सेना के जवान की ब्रेन हेमरेज होने से निधन
बिल्थरारोड। देश की सेवा करने वाला बलिया जिले के स्थानीय तहसील क्षेत्र के भिंडकुण्ड गांव का रहने वाला सेना के जवान की ब्रेन हेमरेज होने से गुरुवार को निधन हो गया। निधन की खबर मिलते ही परिजनों समेत क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गयी। शुक्रवार की सुबह सेना के जवान का पार्थिव शरीर पहुँचने की खबर है। प्राप्त जानकारी के अनुसार उभांव थाना क्षेत्र के भिंडकुण्ड कुर्मिपुरा गांव निवासी राकेश पटेल सेना में मथुरा में तैनात थे बुधवार की रात्रि अचानक ब्रेन हेमरेज होने पर अन्य साथी जवानों द्वारा अस्पताल ले जाया गया जहाँ डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। जिसकी सूचना उभांव पुलिस के माध्यम से राकेश के परिजनों को गुरुवार की शाम दी गयी। घटना की खबर मिलते ही परिजनों सहित पूरे गांव में कोहराम मच गया। जानकारी के अनुसार सेना के जवान का शव शुक्रवार के सुबह घर पहुँचेगा। राकेश अपने पीछे एक चार वर्षीय पुत्री , पत्नी सहित पुरा परिवार छोड़ गये है।

