नगर के न्यू सेंट्रल पब्लिक एकेडमी में वार्षिक परीक्षा फल वितरण समारोह !

बिल्थरारोड/पुलिस चौकी प्रभारी सीयर बांक बहादुर सिंह ने आज के नए युग की शिक्षा पद्धति की चर्चा करते हुए कहा कि वर्ष में एक दिन ऐसा भी आता है जहां पूरे एक वर्ष के पठन पाठन की पूरी रिपोर्ट बच्चे को मिलती है। वह रिपोर्ट यह साफ साफ तय करती है कि उसने पढ़ने में कितनी मेहनत की है।
उभांव थाने के प्रभारी निरीक्षक राजेन्द्र प्रसाद सिंह के प्रतिनिधि के रूप में स्थानीय नगर के न्यू सेंट्रल पब्लिक एकेडमी में वार्षिक परीक्षाफल वितरण समारोह में चौकी प्रभारी सिंह बतौर मुख्य अतिथि बोल रहे थे।
उन्होंने कहा कि सफलता एवं असफलता अपने हाथ में निश्चित है, आज बड़ा संयोग है कि सर्वाधिक अंक पाने वाले सफल बच्चों को मेरे हाथों प्रशस्ति पत्र के साथ अंक पत्र एवं मेडल देने का अवसर मिला हुआ है। कहा कि कोई जरूरी नहीं कि बहुत तेज बच्चा अपने रिजल्ट में कमजोर साबित ना हो जाए, और उसका रिजल्ट खराब हो जाय। इसके लिए यह आवश्यक है कि सावधानी पूर्वक मेहनत लगन व अनुशासन के बीच शिक्षा ग्रहण कर हर बच्चे को मेहनत करनी चाहिए। आज कंप्यूटर का युग है, पठन-पाठन काफी आसान जहां हो चुका है, वहीं मानसिक मेहनत काफी बढ़ गई है। सफल छात्र व छात्राएं अपने जीवन में सफलता की एक मुकाम हासिल करें, ताकि उनके गुरुजनों, माता पिता, स्कूल, क्षेत्र, जिला व प्रदेश का नाम रोशन हो सके उन्होंने अंत में सभी छात्र-छात्राओं को स्कूल को अनुशासन के मामले में बधाई देते हुए प्रशासनिक व्यवस्था की सराहना की।
एकेडमी के प्रबंधक सतीश दुबे ने इस सफल आयोजन के लिए अपने सहयोगी शिक्षक/शिक्षिकाओं, कर्मचारियों, अभिभावकों संग अपने मुख्य अतिथि का आभार प्रकट किया।
नगर के न्यू सेंट्रल पब्लिक एकेडमी में वार्षिक परीक्षाफल वितरण समारोह मंगलवार की प्रातः में स्कूल परिसर में आयोजित किया गया।
स्कूल प्रशासन की ओर से सर्वाधिक अंक प्राप्त करने वाले कक्षा एलकेजी से 9वीं तथा 11वीं के बच्चों को अंक पत्र, मेडल तथा प्रशस्ति पत्र वितरित किया गया।
इस मौके पर स्कूल की प्रबंध निदेशिका मोनिका दुबे, प्रिंसिपल पूनम प्रसाद, रूमिता शर्मा, संध्या सिंह, अमर प्रताप सिंह, अनुराग मिश्रा, विशाल, गौरव मिश्रा, सुजीत आदि मौजूद रहे। आयोजन का सफल संचालन आनन्द श्रीवास्तव ने किया।
