अधिवक्ता एसोसिएशन बेल्थरारोड द्वारा पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय चन्द्रशेखर सिंह जी की मनाई गई जयंती

बिल्थरारोड। स्थस्नीय तहसील अधिवक्ता सभागार में गुरुवार को तहसील अधिवक्ता एसोसिएशन बेल्थरारोड द्वारा पूर्व प्रधानमंत्री युवा तुर्कनेता स्वर्गीय चन्द्रशेखर सिंह जी की जयंती उनके तैल चित्र पर माल्यार्पण व पुष्पांजलि अर्पित कर मनाई गई। वक्ताओं ने उनके कृतित्व व व्यक्तित्व पर विस्तार से प्रकाश डाला।इस अवसर पर तहसील अधिवक्ता एसोसिएशन के अध्यक्ष शौकत अली एडवोकेट ,मंत्री दिनेश राजभर एडवोकेट ,पूर्व वरिष्ठ उपाध्यक्ष अमानुल हक़ अब्बासी एडवोकेट, रामप्यारे सिंह एडवोकेट ,मुहम्मद मुजाहिद एडवोकेट ,परवेज क़माल पाशा एडवोकेट, प्रेमकांत एडवोकेट, लक्ष्मी नारायण मिश्र एडवोकेट अतुल प्रकाश यादव एडवोकेट व समाजसेवी रिजवान विजेता आदि मौजूद रहे।
