उभांव थाना क्षेत्र के खैराखास निवासी पास्को एक्ट में मऊ जिला जेल में बंद युवक ने गमछे के सहारे फांसी लगाकर जीवन ईहलीला समाप्त कर लिया

सांकेतिक गूगल फोटो

बिल्थरारोड। पास्को एक्ट में मऊ जिला जेल में बंद उभांव थाना क्षेत्र के खैराखास के  मधुबनी मौजा निवासी 24 वर्षीय युवक द्वारा शौचालय में गमछे के सहारे फांसी लगाकर आत्महत्या करने की शनिवार को सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया।  पुलिस द्वारा प्राप्त जानकारी के अनुसार उभांव थाना क्षेत्र के खैराखास के  मधुबनी मौजा निवासी मुकेश यादव 24 वर्ष पुत्र तेजू यादव गांव की एक लड़की से छेड़खानी  करने के आरोप में पास्को एक्ट में बीते 12 फरवरी 2024 से बलिया जिला जेल में बंद था। 21 अगस्त 2024 को उसे  बलिया से मऊ जिला जेल में शिफ्ट किया गया था। शनिवार के सायं मुकेश ने शौचालय में गमछे के सहारे फांसी लगाकर आत्महत्या कर लिया। इस घटना की सूचना मऊ जिला जेल द्वारा उभांव पुलिस के माध्यम से मुकेश के परिजनों को दी गयी। सूचना मिलते ही परिजनों का रोते रोते बुरा हाल है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *