मुंबई में मजदूरी कर रहे तिरनई खुर्द निवासी की मौत, एंबुलेंस से गांव लाया जा रहा शव

बिल्थरारोड / उभांव थाना क्षेत्र के तिरनई खुर्द बासपार बहोरवा निवासी उमाशंकर (55 वर्ष) पुत्र बालेश्वर राजभर, जो लंबे समय से कल्याण, मुंबई में रहकर मजदूरी का कार्य कर अपने परिवार का भरण-पोषण कर रहे थे, की सोमवार को अचानक मृत्यु हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा और घर में कोहराम मच गया।
बताया जा रहा है कि उमाशंकर रोज की तरह काम पर गए थे, तभी उनकी तबीयत बिगड़ गई, जिसके बाद उनकी मौत हो गई। मौत के कारणों की आधिकारिक पुष्टि नहीं हो सकी है।
शव को एंबुलेंस के माध्यम से मुंबई से उनके पैतृक गांव तिरनई खुर्द बासपार बहोरवा लाया जा रहा है। इस संबंध में ग्राम प्रधान प्रतिनिधि रामानन्द राजभर ने जानकारी देते हुए बताया कि वे स्वयं भी शव के साथ मुंबई से गांव आ रहे हैं, ताकि अंतिम संस्कार की प्रक्रिया पूरी की जा सके।
उमाशंकर की मौत की खबर फैलते ही गांव में शोक की लहर दौड़ गई। परिजन, रिश्तेदार और ग्रामीण बड़ी संख्या में उनके घर पहुंचकर शोक संवेदना प्रकट कर रहे हैं। शव के गांव पहुंचते ही अंतिम संस्कार की तैयारी की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *