68 वर्षीय वृद्ध व्यक्ति ने गम्भीर बीमारी से ग्रसित होने पर बुधवार की भोर में फांसी के फंदे पर लटककर अपनी जीवन ईहलीला समाप्त कर लिया


बिल्थरारोड। उभांव थाना क्षेत्र के स्थानीय नगर के वार्ड नम्बर 12 में एक 68 वर्षीय वृद्ध व्यक्ति ने गम्भीर बीमारी से ग्रसित होने पर बुधवार की भोर में अपनी साइकिल की दुकान में लगभग 6 बजे फांसी के फंदे पर लटककर अपनी जीवन ईहलीला समाप्त कर लिया। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस ने मौके पर पहुँचकर शव को फांसी के फंदे से नीचे उतरवाकर कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस को मृतक के जेब से एक सुसाइट नोट मिला जिसमे वह गम्भीर बीमारी से ऊब कर आत्महत्या स्वेच्छा से करने की बात कहा है। साथ ही उल्लेख किया है कि हमारे भाई व अन्य किसी को परेशान नही किया जाय। प्राप्त जानकारी के अनुसार वार्ड नम्बर 12 निवासी नौसाद अहमद 68 वर्ष पुत्र स्व0 शौकत अली की अजीमाबाद गली में पंजाब साइकिल स्टोर के नाम से दुकान है। बुधवार की भोर में घर से आकर दुकान को खोलकर अन्दर से सटर बन्द कर दिए। सुबह लगभग साढ़े 9 बजे उनके भाई इरसाद अहमद ने अपने दूसरे दुकान से साइकिल निकालने के लिए स्टाफ को भेजा तो दुकान का सटर नीचे था उसे उठाया तो दुकान संचालक नौसाद अहमद फांसी के फंदे पर लटके पड़े है। जिसे देख दंग रह गया। तुरन्त आकर घटना के बारे में उनके भाई इरसाद अहमद को बताया। अन्य परिजन भी पहुँच गए और पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुँचकर नौसाद के शव को फांसी के फंदे से नीचे उतरवाकर कागजी करवाई के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। फोरेंसिक टीम भी पहुँचकर मौके का जांच किया। मृतक के जेब से मिले सुसाइट में मृतक ने फांसी लगाने की घटना को किसी को जिम्मेदार नही ठहराया है। लिखा है कि गम्भीर बीमारी के ऊबकर स्वेच्छा से फांसी लगाया हूँ। साथ ही नौसाद ने अपने भाई और परिजनों से क्षमा भी मांगा है। पुलिस से अपना शव भी जल्द उपलब्ध कराने की बात भी लिखा है।
