दुर्गा प्रतिमा विसर्जन करने जाते समय डीजे के धुन पर डांस करते समय अनियंत्रित होकर गिरने से 20 वर्षीय युवक की मौत

फाइल फोटो सोशल मीडिया

बिल्थरारोड। दुर्गा प्रतिमा विसर्जन करने जाते समय सोमवार की रात्रि लगभग 10 बजे उभांव थाने के समीप वाहन पर लगे डीजे के धुन पर अन्य युवाओं के साथ डांस करते समय अनियंत्रित होकर गिरने से 20 वर्षीय युवक की मौत हो गयी। सूचना मिलते ही पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया। जानकारी के अनुसार नगर के वार्ड नम्बर 5 में बालक बाल संघ द्वारा रखी गयी दुर्गा प्रतिमा का विसर्जन करने के लिए कमेटी के युवा सोमवार की रात्रि लगभग 10 बजे वाहन पर डीजे लगाकर गाजे बाजे के साथ जा रहे थे। इसी बीच वार्ड नम्बर 5 निवासी हिमांशु 20 वर्ष पुत्र रमाशंकर कनौजिया डीजे के गाने पर अन्य युवाओं के साथ नाचने लगा और अनियन्त्रित होकर जमीन पर गिर गया। आनन फानन में सीएचसी सीयर पहुँचाया गया जहाँ डॉक्टर ने हिमांशु को मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही उभांव पुलिस मौके पर पहुँचकर युवक के शव को कब्जे में लेकर कागजी करवाई शुरू कर दिया। इस घटना से परिजनों समेत कमेटी के सदस्यों में शोक की लहर दौड़ गयी। परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *