नगर के वार्ड नम्बर 6 निवासी बेल्थरा बाजार सरयू नदी में दोस्तो के साथ नहाने गए 16 वर्षीय किशोर अपने एक दोस्त को डूबने से बचाने में स्वयं काल के गाल में शमा गया

बिल्थरारोड। उभांव थाना क्षेत्र के स्थानीय नगर के वार्ड नम्बर 6 निवासी बेल्थरा बाजार सरयू नदी में सोमवार की सुबह दोस्तो के साथ नहाने गए 16 वर्षीय किशोर अपने एक दोस्त को डूबने से बचाने में स्वयं काल के गाल में शमा गया। घटना की खबर मिलते ही उभांव पुलिस मौके पर पहुँचकर नदी में जाल डालकर किशोर के शव की तलाश कर रही है। वही परिजनों का रोते रोते बुरा हाल है। प्राप्त जानकारी के नगर के वार्ड नम्बर 6 निवासी राजेश कुमार गोड़ जो ठेला चलाकर अपने परिवार का भरण पोषण करता था। सोमवार की सुबह राजेश का दूसरा लड़का  रितेश 16 वर्ष अपने दोस्तों के साथ बेल्थरा बाजार सरयू नदी में नहाने चला गया। इसी बीच उसका एक दोस्त नदी में डूबने लगा। दोस्त को डूबते देख रितेश उसको बचाने के लिए नदी के गहरे पानी मे चला गया । दोस्त तो डूबने से बच गया किन्तु  रितेश नदी के पानी मे डूब गया। इस घटना की सूचना मिलते ही उभांव पुलिस भी घटनास्थल पर पहुँच गयी।नदी महाजाल डलवाकर किशोर के शव को ढूढने का प्रयास में जुट गई। नदी के किनारे ग्रामोनो की भारी भीड़ रही। लगभग पूर्वाह्न 11 बजे तक शव का पता नही चल सका था। इस घटना के बाद परिजनों का रोते रोते बुरा हाल है।

रितेश

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *