क्षेत्र के तिरनई से तेलमा जमालुद्दीनपुर, शाहपुर से मोलनापुर की सड़क एक दशक से गढ्ढे में तब्दील होने पर लोगो ने तहसीलदार को दिया पत्रक

बिल्थरारोड। क्षेत्र के तिरनई चट्टी और शाहपुर से होकर गुजरने वाले सभी संपर्क मार्ग गढ्ढे में तब्दील होने के एक दशक बाद भी जनप्रतिनिधियों की उपेक्षा के चलते सड़के अपनी बदहाली पर आंसू बहा रही हैं। सड़कों पर आवागमन दुरूह बन गया है । इसको लेकर छात्र नेता दुर्गेश अम्बेडकर के नेतृत्व में दर्जनों लोगों ने शुक्रवार को महामहिम राष्ट्रपति के नाम सम्बोधित ज्ञापन तहसीलदार पंकज शाही दिया। इस सम्बंध में क्षेत्रीय लोगो का कहना है कि चुनाव के समय मुंगेरी लाल के हसीन सपने दिखाने वाले इन जनप्रतिनिधियो के कांन जूं नही रेंग रहा है। दिए गए पत्रक में उल्लेख किया है कि कड़सर से तिरनई चट्टी होते हुए तेलमा जमालुद्दीनपुर को जोड़ने वाली सड़क और शाहपुर अफगा होते हुए मोलनापुर को जोड़ने वाली सड़क गढ्ढे में तब्दील हो गई है। सड़के अपनी दशा खुद बा खुद बया कर रही है। सड़क के कंकड़ बिखर गए हैं तथा सड़कों पर गड्ढों की भरमार है। मार्ग से गुजरते समय राहगीर गिरकर चोटिल हो रहे हैं। शासन प्रशासन द्वारा मार्ग के निर्माण और मरम्मत की दिशा में कारगर कदम नहीं उठाए जा रहे हैं। जनप्रतिनिधि भी मार्ग निर्माण को लेकर उदासीन बने हुए हैं। सरकार द्वारा गड्ढा मुक्त सड़क का दावा सतही धरातल पर हवा हवाई साबित हो रहा है। जर्जर सड़क दुर्घटना को आमंत्रण दे रहा है। उन्होंने संबंधित अधिकारियों का जनहित में ध्यान आकृष्ट कराते हुए शीघ्र मार्ग निर्माण की मांग की है जिससे लोगो को आवागमन में सहूलियत हो सके। पत्रक पर दर्जन भर लोगो का हस्ताक्षर है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *